दूध और शहद से करें दिन की शुरुआत
One News Live | Health Updateपुराने लोग कहते है की जान है तो जहाँ है। शरीर है तो सम्बल है ,इसकी देखभाल है बहुत जरुरी
इस कड़ी में जाने दूध व शहद के फायदे
वैसे तो दूध और शहद दोनों के अपने कई स्वास्थ्य लाभ हैं और लगभग हर कोई इसके गुणों से वाकिफ है, लेकिन अगर दूध और शहद को एक साथ मिलाकर लिया जाए तो इससे दोहरा फायदा होता है।
1-तनाव को दूर करे
दूध व शहद साथ लेना, अनद्रिा दूर करने का सबसे प्राचीन नुस्खा है। दूध व शहद इन्सुलिन के स्राव को नियंत्रित करता है जिससे ब्रेन में ट्रप्टिोफेन का सही मात्रा में स्राव होता है। बेहतर नींद पाने के लिए भी गर्म दूध में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।
2- स्टेमिना बढ़ाये
दूध में प्रोटीन और शहद में पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट के पाये जाने के कारण शरीर को आंतरिक बल मिलता है। रोजाना एक गिलास दूध में शहद मिलाकर पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है और मेटाबलॉलिज्म क्रिया को बढ़ावा मिलता है। दूध और शहद के नियमित सेवन से शारीरिक और मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है।
3- त्वचा को निखारें
प्राचीन समय से ही कई देशों में जवां दिखने के लिए एक एंटीएजिंग प्रापर्टी के रूप में दूध व शहद का सेवन किया जाता रहा है। इसके अलावा दूध और शहद के सेवन से त्वचा पर निखार आने लगता है। शहद व दूध दोनों ही बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करते हैं। दूध व शहद साथ लेने से इम्युनिटी बढ़ती है व त्वचां में निखार आने लगता है।


0 Comments