समस्तीपुर में दहेज़ मुक्त व बालविवाह के विरुद्ध 610 कि. मी.का होगा मानव श्रृंखला

 दहेज़ मुक्त व बाल विवाह के विरुद्ध पूरी तरह एकजुटता दिखाने के मकसद से ये  ह्यूमन चेन[मानव श्रृंखला] बनाई जा रही है. इस ह्यूमन चेन से कई रिकॉर्ड बनने की  उम्मीद है.

उजियारपुर प्रखंड में मानव श्रृंखला  सफलता  लेकर शिक्षा पदाधिकारी ने बैठक बुलाई 
वन न्यूज़ लाइव। राम बालक राय 

समस्तीपुर में दहेज़ मुक्त व बालविवाह के विरुद्ध 610 कि. मी.का होगा मानव श्रृंखला

समस्तीपुर। बिहार  सरकार के द्वाराआगामी  21 जनवरी को ’’बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन’’ के समर्थन में मानव श्रृंखला निर्माण का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, ओ.पी. अध्यक्ष आदि को आवष्यक निदेष दिया।

समस्तीपुर जिला में मानव श्रृंखला की अपेक्षित न्यूनतम लम्बाई 610 किलोमीटर तथा मानव श्रृंखला में शामिल होनेवाले लोगो की कुल संख्या 16,78,000 (सोलह लाख अठहत्तर हजार) का लक्ष्य रखा गया हैं। मानव श्रृंखला के सफल क्रियान्वयन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु 200 मीटर पर एक समन्वयक और 01 किलोमीटर पर एक सेक्टर इंचार्ज बनाने का निदेष दिया गया है। इसी तरह प्रखण्ड के अधीन पूरे मार्ग को सेक्टर, जोन, सुपर जोन में विभक्त कर उसमें योग्य लोगों को प्रभारी के रूप में लगाने का निदेष दिया गया है, ताकि श्रृंखला कहीं टूटे नहीं और लोगों को भागीदारी विगत वर्षो से अधिक हो।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत निर्धारित मार्ग में 200 मीटर पर एक समन्वयक और 01 किलोमीटर पर एक सेक्टर इंचार्ज की प्रतिनियुक्ति करते हुए, इसे अनुमोदन हेतु 08 जनवरी, 2018 तक संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी को भेजने को कहा गया है तथा अनुमण्डल पदाधिकारी अनुमोदित सूची 10 जनवरी, 2018 तक जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक षिक्षा), समस्तीपर को भेजना सुनिष्चित करने को कहा गया है।
सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को अपने क्षेत्र के अन्तर्गत मार्ग को जोन एवं सुपर जोन में विभक्त कर उसमें योग्य पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का संयुक्त प्रस्ताव 08 जनवरी, 2018 तक जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध करने को कहा गया है। साथ ही अपने क्षेत्र अन्तर्गत मानव श्रृंखला पर पड़नेवाले चौक-चौराहा, पुल-पुलिया आदि पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर संयुक्त प्रस्ताव अलग से 08 जनवरी, 2018 का भेजने को कहा गया हैं।
अनुमण्डल पदाधिकारी कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमण्डल, समस्तीपुर से सम्पर्क स्थापित कर अपने क्षेत्र अन्तर्गत मानव श्रृंखला मार्ग में यातायात व्यवस्था हेतु आवष्यकतानुसार ड्रॉप गेट आदि का निर्माण कराना सुनिष्चित कराने को कहा गया है।

Post a Comment

0 Comments