वन न्यूज़ लाइव /आर बी राय19 january 2018
बिहार से सेंट्रल कैबिनेट में कृषि मंत्रालय में जगह दिया गया। तब से लेकर अब ढेर सारे आश्वाशन का पिटारा मिला। आगे भी मिलेगा। केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि पीएम की बैठक में भाग लेने के बाद लौटे मुजफ्फरपुर डीएम धर्मेन्द्र सिंह ने 2022 के रोडमैप के एजेंडे के हिसाब से काम करना शुरू कर दिया है. विकास की रफ्तार में पिछड़े जिलों की पहचान कर वहां काम की गति को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकारने 2022 के रोडमैप पर काम करना शुरू कर दिया है. कृषि सहित तमाम बुनियादी सैक्टरों में विकास की गति को तेज किया जायेगा.
केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने मुजफ्फरपुर में अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र की तमाम विकास योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि पीएम की बैठक में देश के 115 पिछड़े जिलों में मुजफ्फरपुर में शामिल है जिसमें विकास के लिए बैठक में डीएम को टास्क दिया था.

0 Comments