वन न्यूज़ लाइव डेस्क। राम बालक राय
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चिकित्सा व्यवस्था और संस्थानों को और बेहतर किया जाने की मंसा रखते है . राज्य के लोगों को इलाज के लिए सम्राट अशोक ट्रॉपिकल डिजीज रिसर्च सेंटर का उद्घाटन कर एक सुविधा बिहारवासियों को दी है . मुख्यमंत्री ने कहा कि नयी स्वास्थ्य नीति से बिहार को काफी लाभ होगा.
राज्य में स्वास्थ्य सेवा लगातार बेहतर होने के एक अचछे उदहारण भी है। वर्ष 2006 में औसतन 39 मरीज हर महीने पीएचसी में आते थे जो बढ़कर अब 10 हजार से अधिक हो गया है. बिहार सरकार ने सभी धरों में शौचालय व स्वच्छ जल के लक्ष्य के साथ काम कर रही है.इसी वर्ष मधेपुरा मेडिकल काॅलेज में पढ़ाई शुरू हो जायेगी. सभी मेडिकल काॅलेजों में नर्सिंग काॅलेज खुल रहे हैं. कालाजार के उन्मूलन में सरकार लगी हुई है. हर जिले में पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट खुलेगा.इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद हुए। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से पटना एम्स को और बेहतर करने और वहां सभी विभागों को शुरू कराने का अनुरोध किया, ताकि बिहार के मरीजों को लाभ मिल सके और दिल्ली एम्स पर प्रेशर भी कम होगा. पीएमसीएच विश्व स्तर का अस्पताल बनेगा. उन्होंने इस दिशा में डाक्टरों से भी आगे आने की अपील की. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डाॅ सीपी ठाकुर,उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय, विधान पार्षद सूरज नंदन कुशवाहा, पटना की मेयर सीता साहू और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन मौजूद थे.

0 Comments