वन  न्यूज़ लाइव डेस्क। 
बिहार के सीमावर्ती झारखंड के धनबाद जिला में 5,000 लोगों की जान खतरे में पड़ गयी है. जिला के कतरास स्थित बिलबेरा के सड़क के समीप बीती  देर रात जमीन से अचानक काला धुआं निकलने लगा. गोफ फूटने (जमीन के अंदर मौजूद कोयले में लगी आग का धुआं बाहर आना) के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी. जमीन के अंदर से निकल रही जहरीली गैस से लोगों में डर समा गया है. सूचना पाकर धनबाद के एसडीएम, बाघमारा के बीडीओ, डीएसपी और बीसीसीएल के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.जहां गोफ फूटा है, उस इलाके में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) खनन कार्य करती है. घटना के बाद आसपास के गांव के लोग जुट गये और कंपनी के ऑफिस का घेराव कर दिया. गुस्साये लोगों का कहना था कि कंपनी ने खनन कार्य पूरा करने के बाद गड्ढे में बालू नहीं भरा, जिसकी वजह से ऐसा हुआ है.

Post a Comment

0 Comments