मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0 द्वारा नव वर्ष पर एक मिलन समारोह।

 वन न्यूज़ लाइव कंटेंट डेस्क /आर बी राय 
मिथिला  दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0 द्वारा नव वर्ष पर एक मिलन समारोह। मकसद था कर्मचारियों से लेकर  अधिकारियों तक के बीच आपसी  प्रेम व  अपन्त्व का आदान प्रदान।इंसानी प्रविर्ती होती प्यार दो प्यार लो यह सिर्फ इंसान में ही नही हर उस जीव में यह प्रविर्ती होती जिसके अंदर परिस्थितियों के अनुकूल इंद्रियों के संचालन की शक्ति होती है ।
इस तरह के कार्यक्रम से किसी भी संस्था या संगठन में आपसी सदभाव बढ़ता है। और विशेषकर यह जमीन व किसानी,पशुपालन के क्षेत्र में प्रोत्साहन एक सामाजिक पहल है। 
मिथिलांचल ही नहि समूचे बिहार में अपनी सामाजिक पहल के बल बुते जब डेयरी समस्तीपुर के ताजपुर से महज 400 लीटर से जब इस सुधा डेयरी की शुरुआत कीगयी थी। तब से लेकर अब तक निरंतर अपनी उचाई की ओर अग्रसर है. यु तो सुधा dairy में हजारो कर्मियों व अधिकारियो का खून पसीना से चमक रहा है. लेकिन विशेष तौर पर एम् एम् यू के प्रबंध निदेशक एम के श्रीवास्तव जी का दूरदर्शिता प्रारम्भ सही दिखता है.जिसका उदहारण आज लोगों की भावनाएं और उनकी संस्था के प्रति सम्पूर्ण समर्पण  एक जुट होकर इसको आसमान पर पहुचाने के लिए संकल्पित दिख रहे थे ।
मिलन समारोह आयोजन का मकसद संस्था से जुड़े हर व्यक्ति का एक दूसरे के सहयोग से संस्था को शिखर पर पहुचाने के लिए एकजुटता के लिए  सार्थक पहल था । आयोजन में न सिर्फ मिलन समारोह भर था बल्कि कुछ ऐसे प्रतियोगिताये आयोजित थी जो दुनिया के भीड़ में खो चुकी है । उसे जिंदा रखने की एक महत्वपूर्ण पहल भी थी । खास कर रसाकसी , तीन पैर का दौड़ , दही खाओ इनाम पाओ इसके साथ मोमबत्ती दौड़ तथा बॉल फेक प्रतियोगिता प्रमुख थी ।
मोमबत्ती दौड़ अपने आप मे एक महत्वपूर्ण संदेश के साथ आयोजित था ।  यह प्रतियोगिता प्रकास के माध्यम से हर वक्त प्रकाशमान रखना था । हालात की आंधियों के बावजूद अपने वजूद को अपने संस्थान को प्रकाशमान रखने का संकल्प था । कार्यक्रम में  सहित कई क्षेत्र  को एमडी श्रीवास्तव के द्वारा सम्मानित भी किया गया। 

Post a Comment

0 Comments